भाजपा ने बनाया लघु प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष
गाजियाबाद (युग करवट)। जाने माने उद्योगपति समरकूल के चेयरमैन संजीव गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में मंत्री पंकज चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी लघु उद्योग प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक घोषित किया है। संजीव गुप्ता को लोग मिस्टर कूल के नाम से जानते हैं। बहुत ही व्यवहारिक एवं सभी को साथ लेकर चलने वाले संजीव गुप्ता को भाजपा द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी की खबर जैसे ही बाहर आयी लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। दरअसल संजीव गुप्ता हमेशा से भाजपा के प्रति समर्पित रहे हैं एवं वो कई अहम जिम्मेदारियां भी निभा चुके हैं। शहर में वो कई सामाजिक संस्था से जुड़े वहीं वो व्यापार मंडल के भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। भाजपा में क्षेत्रीय सह कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं एवं हमेशा पार्टी के लिए समर्पित रहते हैं। यही कारण है कि उनकी नियुक्ति पर भाजपा के आम कार्यकर्ता से लेकर बड़े नेताओं ने भी खुशी व्यक्त की है। संजीव गुप्ता उद्योगपति हैं एवं राजनेता है वहीं वो धार्मिक व्यक्ति भी हैं और सपनावत में मां वैष्णो धाम मंदिर की स्थापना करके उन्होंने क्षेत्र में एक धार्मिक माहौल को और मजबूती दी है। लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनने पर जाने-माने उद्योगपति उपेंद्र गोयल भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश साधना ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया है। कल दिन भर बधाईयोंं का सिलसिला चलता रहा है।