गाजियाबाद (युग करवट)। हर साल की तरह इस साल भी गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल की ओर से दीपावली मंगल मिलन समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। मंडल के अध्यक्ष अतुल जैन एवं महामंत्री अम्बरीश जैन बंटू कार्यक्रम को सफल बनाने में कई दिन पहले ही लग जाते हैं उनकी और उनकी टीम की मेहनत ही है कि कार्यक्रम हर साल बहुत ही सफल रहता है। कल बारिश के बाद भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने शिरकत की। इस अवसर पर चेयरमैन जय कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन महेश कुमार गुप्ता, मुख्य संयोजक सुबोध गुप्ता, राजीव मंगल, अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार जैन, महामंत्री अम्बरीश जैन, कोषाध्यक्ष सतीश बंसल एवं सुरेश गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में एडिशनल सीपी केशव कुमार चौधरी, युग करवट के एडिटर इन चीफ सलामत मियां, करंट क्राइम के दीपक भाटी, रालोद के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत सिंह टीटू, व्यापारी नेता राजू छाबड़ा, इंस्पेक्टर कविनगर अनुराग शर्मा का अभिनंदन किया गया।