नोएडा (युग करवट)। थाना फेस तीन क्षेत्र के सेक्टर 65 में स्थित एक जूता बनाने वाली कंपनी आग लग गई। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बी-77 सेक्टर 65 स्थित जूता बनाने वाली कंपनी में आग लगने के चलते बेसमेंट में धुआं भर गया था। घ्
ाटना के समय कंपनी में छुट्टी हुई थी। लोग कंपनी से बाहर निकल रहे थे। आग लगने से फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में तीन महिलाएं घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घायल महिलाओं के नाम सरिता (23 वर्ष) पत्नी मोनू, कौशल (30 वर्ष) पुत्र अनुज यादव, भानु देवी (35 वर्ष) पत्नी रिंकू है। उन्होंने बताया कि तीनों महिलाओं का उपचार चल रहा है।