हाउस टैक्स छूट के निर्णय का किया स्वागत
गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष एवं पार्षद प्रवीण चौधरी ने महापौर श्रीमती सुनीता दयाल द्वारा हाउस टैक्स में छूट को एक माह और बढ़ाये जाने पर उनका अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में मेयर जनहित के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करती है और वो हमेशा जनता के साथ खड़ी नजर आती हैं। प्रवीण चौधरी ने कहा कि हाउस टैक्स के मुद्दे पर मेयर सुनीता दयाल हमेशा जनता के साथ खड़ी रहीं और टैक्स वृद्घि का भी उन्होंने हमेशा विरोध किया।
प्रवीण चौधरी ने कहा कि हाउस टैक्स की छूट एक महीने बढ़ाकर महापौर ने जनता को दिवाली गिफ्ट दिया है इसका वो स्वागत करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि विकास की बात भी आती है तो वो हमेशा सबसे आगे रहती है। वो ऐसी पहली महापौर हैं जिन्होंने खुद मौके पर जाकर बिल्कुल निडर होकर भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की और अरबों रुपए की निगम की जमीन को मुक्त कराया।