नई दिल्ली (युग करवट)। मद्रास हाई कोर्ट ने आजएक याचिका पर नोटिस जारी किया है। इस याचिका में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता और पत्रकार सौरव दास के बैकग्राउंड की जांच की मांग की गई है। याचिका में उनके सोशल मीडिया हैंडल को ब्लॉक करने की भी मांग की गई है, क्योंकि उन पर न्यायपालिका और सुप्रीम कोर्ट के जजों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
नोटिस चीफ जस्टिस एस.ए. धर्माधिकारी और जस्टिस जी. अरुल मुरुगन की पीठ ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया। इनमें क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, अध्यक्ष यूआईडीएआई, केंद्रीय गृह मंत्रालय, विदेश सचिव, सचिव (विधि एवं न्याय मंत्रालय), सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा एक्स और इंस्टाग्राम के शिकायत अधिकारी शामिल हैं।