विभिन्न राज्यों की साडिय़ां रहेंगी मुख्य आर्कषण का केन्द्र
गाजियाबाद (युग करवट)। लायंस क्लब गाजियाबाद एकता द्वारा हर वर्ष की इस वर्ष भी भारतीय लोक कला का अनूठा संगम थीम पर शिल्प ग्राम मेले का आयोजन 27 अक्टूबर से किया जा रहा है। छह दिवसीय मेले में इस बार विभिन्न राज्यों की साडिय़ां आर्कषण का केन्द्र रहेंगी। प्रेसवार्ता में मेला चेयरपर्सन कुसुम करवा ने बताया कि सात दिवसीय मेले का शुभारंभ 27 अक्टूबर को राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन बबीता चौहान द्वारा किया जाएगा। मेला प्रतिदिन दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक चलेगा। अध्यक्ष मोनिका गर्ग ने बताया कि हर दिन मेले के शुभारंभ अवसर पर वंदे मातरम का गायन होगा। इसके उपरांत गणेश वंदना होगी। पहले दिन लावणी नृत्य होगा व जैन्जी संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। संस्थापक रश्मि अग्रवल ने बताया कि दूसरे दिन पूर्वांचल नृत्य, नवदुर्गा नृत्य, करवाचौथ प्रतियोगिता, 30 अक्टूबर को फिल्मी गानों की नृत्य प्रतियोगिता, 31 अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता व नृत्य प्रतियोगिता और एक नवंबर को दिव्यांगों द्वारा विशेष प्रस्त्तुति होगी। अंतिम दिन भरतनाट्यम, बैंड प्रस्तुति और डांडिया का आयोजन किया जाएगा। को चेयरपर्सन प्रेमलता ने बताया कि इस बार क्लब सिल्वर जुबली मना रहा है, इसकी थीम पर मेले की सजावट की जाएगी। मेले में विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्पिी अपना स्टॉल लगाएंगे तो इस बार विभिन्न राज्यों की विशेष साडिय़ां आर्कषण का केन्द्र होंगी। फूड स्टॉल, बच्चों के लिए झूले, सजावटी सामान, कैंडल आदि के स्टॉल भी लगेंगे। इस मौके पर प्रीति सक्सेना, शालू, अनिता तलवार, अनिता अग्रवाल, पूनम गर्ग, मोनिका सिंघल आदि मौजूद रहीं।