मुख्यमंत्री योगी की वीसी में खुलासा
विधानसभा चुनाव -२०२७ की तैयारियां शुरू हो गई है। जहां पार्टी स्तर पर भी तैयारियां हो रही है वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूरी तरह से सभी विधायकों से जानकारियां ले रहे हैं। कल मुख्यमंत्री ने सभी विधानसभाओं में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। बताते हैं कि पुरूषों और महिलाओं की संख्या पर चर्चा की गई। सबसे कम महिलाएं साहिबाबाद विधानसभा में हैं। यहां पर एक हजार पुरुषों पर ६०१ महिलाएं पायी गई। अन्य विधानसभाओं में भी महिलाओं की संख्या ठीक रही। साहिबाबाद में ही सबसे कम आयी। हालांकि बड़ा कारण ये बताया जा रहा है कि यहां पर मजदूर, बाहर से आने वाले लोग है और सबकी पत्नियां गांव में रहती है इस कारण अन्य विधानसभाओं के मुकाबले साहिबाबाद में कम महिलाएं रही। बहरहाल, भाजपा की जमीनी तैयारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि किस तरह भाजपा अपना चुनावी संचालन करती है। हर पहलू पर उसकी नजर होती है। चुनाव घोषणा होने में भले ही अभी समय हो लेकिन भाजपा हाईकमान और मुख्यमंत्री स्तर पर इसकी तैयारी काफी हद तक पूरी की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होना है। हालांकि पहले चर्चा थी कि दिसंबर में चुनाव होंगे लेकिन फिलहाल इसकी उम्मीद नहीं लग रही है। लेकिन जनवरी में आचार संहिता लागू होने की संभावना है और जब देश के गृहमंत्री अमित शाह राज्यों का दौरा शुरू कर देते हैं तो फिर अंदाजा लगना शुरू हो जाता है कि अब सरकार चुनावी मोड पर आ गयी है। गृहमंत्री 30 अक्टूबर को लखनऊ दौरे पर आ रहे हैं। अब उनका दौरा चुनावी तैयारियों को लेकर होगा और इसके बाद वो बैठक करके प्रदेश की नवज क्या है इसका अंदाजा लगाएंगे। हालांकि कई स्तर पर सर्वे हो चुके हैं। कुछ सर्वे और हो रहे हैं और बताते हैं कि अब अंतिम पांचवा सर्वे चल रहा है उसके बाद बहुत तस्वीर साफ हो जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी इस बार टिकट वितरण में अहम भूमिका रहेगी। सूत्र बता रहे हैं कि २०२२ के विधानसभा चुनाव और २०२४ के लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री को फ्रीहैंड नहीं छोड़ा गया था लेकिन २०२७ के विधानसभा चुनाव में उन्हें अब फ्रीहैंड छोड़ा जा रहा है इसलिए इस बार टिकट वितरण में बहुत कुछ बदलाव भी दिखाई दे सकता है। जय हिंद