गाजियाबाद (युग करवट)। कार्य में लापरवाही व शिकायतों का निस्तारण समयबद्घ तरीके से ना करने जैसे आरोपों से घिरे दो चौकी प्रभारियों व मुख्य आरक्षी को डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने निलंबित कर दिया। जानकारी के अनुसार श्री जायसवाल ने सैक्टर २३ हल्का प्रभारी भूदेव त्यागी, लोहियानगर चौकी प्रभारी योगेश कुमार और मधुबन बापूधाम थाने में तैनात मुख्य आरक्षी सन्तराम को सस्पेंड कर दिया।