गाजियाबाद (युग करवट)। क्राइम प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह राजपूत की टीम जब भोजपुर थाने के एसएचओ सतीश कुमार की टीम के साथ किल्हौड़ा के पास चेकिंग कर रही थी उसी समय हापुड़ की और आ रहे बाईक पर सवार बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दस हजार के ईनामी बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया। घायल बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस व बाईक बरामद हुई। यह जानकारी देते हुए एसीपी मोदीनगर सिद्घार्थ गौतम ने बताया कि क्राइम ब्रांच व भोजपुर थाने की संयुक्त टीम ने जिस ईनामी बदमाश के पैर में गोली मारकर पकड़ा है उसका नाम राज उर्फ राजेंद ्रपाण्डेय निवासी बी-१/१२४ छट पूजा पार्क कोंडली न्यू अशोकनगर दिल्ली है। श्री गौतम ने बताया कि इस ईनामी बदमाश ने विगत २८ जुलाई को दिल्ली मरेठ एक्सप्रेस वे पर लाखों की लूट की थी। उसकी गिरफ्तारी ना होने पर कमिश्नरेट पुलिस प्रशासन ने राज उर्फ राजेंद्र पाण्डेय पर दस हजार का ईनाम घोषित किया था।