गाजियाबाद (युग करवट)। विश्व कल्याण एवं सर्वमंगल की कामना के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति समरकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड स्थित मां भगवती के मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के द्वितीय दिवस का समापन हुआ। समरकूल गोल्डन परिवार के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता द्वारा यह महायज्ञ प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्रि में किया जाता है। आचार्य पंडित दिलीप शास्त्री के सानिध्य में ऋषिकेश गुरुकुल से पधारे नौ वैदिक आचार्यों के मंत्रोच्चारण, शंखनाद और पावन ज्योति के बीच द्वितीय अध्याय की आहुतियां हुईं।