नोएडा (युग करवट)। थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में रहने वाले एक 27 वर्षीय युवक ने आज दोपहर मानसिक तनाव के चलते अपनी सोसाइटी के 42वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी सोमनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का नाम संभव है। उन्होंने बताया कि यह फ्लैट में अकेले रह रहा था। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।