गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद में डीसीपी रह चुके आईपीएस निपुण अग्रवाल को उनके अदम्य साहस और वीरता के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी व समकरूल के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने आईपीएस निपुण अग्रवाल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निपुण अग्रवाल जैसे निडर और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों पर पूरे देश को गर्व है। उनका यह सम्मान उत्तर प्रदेश पुलिस के शौर्य का प्रतीक है।