अखिलेश यादव का बड़ा बयान
लखनऊ (युग करवट)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कई मुद्दों पर बड़ा बयान दिया। सपा अध्यक्ष ने बीजेपी के नेताओं के संपर्क में होने का दावा किया। वहीं गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि गठबंधन था, है और रहेगा। राज्यसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने तीसरे प्रत्याशी के सवाल पर भी अपनी बात रखी। अखिलेश यादव ने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी के बहुत लोग समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खुशहाली में हम सब एक हैं। सपा अध्यक्ष से गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘गठबंधन था, है और रहेगा।’ सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर दोनों दलों के नेताओं की ओर से अलग-अलग बयान सामने आने के बीच अखिलेश यादव का यह बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने बृजभूषण सिंह को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘हमारे बृजभूषण सिंह से बहुत अच्छे संबंध हैं।’ साथ ही उन्होंने प्रदेश की खुशहाली को लेकर कहा कि इसमें हम सब एक हैं। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सपा ने प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को प्रत्याशी बनाया है। तीसरे प्रत्याशी के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, ‘तीसरा प्रत्याशी क्यों नहीं होगा।’