गाजियाबाद (युग करवट)। भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्रीय के कार्यकर्ताओं ने जिम संचालकों से लिए जा रहे शुल्क को लेकर विरोध जताया। संगठन ने कहा कि जिम व फिटनेस सेंटनरों से 15 हजार रूपए किसी सरकारी विभाग या खेल मंत्रालय के नाम पर लिए जा रहे हैं तो इसकी वैधानिक व्यवस्था क्या है। इसके बदले में जिम व फिटनेस सेन्टर को कौन-कौन सी सुविधाएं या अनुमति सेवाएं दी जाएंगी। यदि कोई निर्धारित सरकारी शुल्क है तो उसकी लिखित जानकारी दी जाए। संगठन ने कहा कि मध्यम एवं विभिन्न आय वर्ग के लोगों के लिए छोटे और स्थानीय जिम ही फिटनेस की सुविधा का माध्यम हैं, ऐसे में इस तरह के शुल्क लगाकर बेवजह आर्थिक दबाव डाला जा रहा है। संगठन ने इस मामले की जांच करने, शुल्क की वैधानिकता व नियम निर्धारण की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में युवा राष्टï्रीय अध्यक्ष अमित यादव, मनोज यादव, अमित, आकाश, विनीत, सचिन, अफरीदी, स्पर्श, अनुपम आदि मौजूद रहे।