विधानसभा चुनाव २०२७ को लेकर मुलाकातों का दौर
गाजियाबाद (युग करवट)। विधानसभा चुनाव २०२७ को लेकर सभी अपनी-अपनी दावेदारी के साथ मुलाकात कर रहे हैं। पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी भी इस बार २०२७ में विधानसभा चुनाव लडऩे का मन बना चुके हैं। राजधानी लखनऊ में कई दिन प्रवास के दौरान प्रशांत चौधरी ने संगठन मंत्री से लेकर कई बड़े नेताओं के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से भी मुलाकात की।
कुछ दिन पहले प्रशांत चौधरी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से भी प्रशांत चौधरी मुलाकात कर चुके हैं। गुर्जर समाज में एक मजबूत पकड़ रखने वाले प्रशांत चौधरी का राजनीति एक लंबा अनुभव है और वो व्यक्तिगत तौर पर भी बड़ी संख्या में वोट ट्रांसफर कराने की क्षमता रखते हैं। राजनीति में वो एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने अपना ही चुनाव नहीं जिता बल्कि पत्नी भी विधायक बनीं। दम्पति विधायक बनने का रिकॉर्ड प्रशांत चौधरी के ही खाते हैं।
वहीं मीरापुर में जिस तरह उन्होंने 15 दिन में चुनाव का रूख बदल दिया था वो भी सबके सामने हैं। प्रशांत चौधरी चुनाव का माहौल बनाने में और चुनाव जीतने में अलग ही महारथ हासिल रखते हैं। विधानसभा चुनाव २०२७ में भाजपा के लिए वो एक जिताऊ उम्मीदवार शामिल होंगे और गुर्जर समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा।
प्रशांत चौधरी की मुलाकातें जरूर इस बात का संकेत है कि कहीं ना कहीं पार्टी की ओर से भी उन्हें इस बात का आश्वासन दिया गया है कि पार्टी जरूर इस बार उन्हें मौका देगी। बहरहाल, प्रशांत चौधरी भाजपा के लिए एक मजबूत कड़ी जरूर बन सकते हैं।