डबल डेकर बस में आग लगने की घटना को सोशल मीडिया पर
नोएडा (युग करवट)। थाना जेवर क्षेत्र में डबल डेकर एसी बस में आग लगने की घटना को सोशल मीडिया पर बढ़ा -चढ़ाकर प्रसारित करने तथा इस घटना के पीछे आरएसएस और बीजेपी के लोगों का हाथ होने का दावा करने वाले ‘एक्स’ हैंडल के संचालिका एक युवती के खिलाफ थाना साइबर क्राइम में एक उप निरीक्षक ने आज मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि उपनिरीक्षक सुमित कुमार ने आज सुबह को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस में कल आग लग गई थी। जिसमें नौ लोगों की जलकर या दम घुटने से मौत हो गई थी। इस मामले में सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ के संचालिका रूमा खातून नामक युवती ने इसको अपने एक्स पर बढ़ा- चढ़ाकर प्रसारत किया।