लखनऊ (युग करवट)। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज 3567 नव चयनित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक व प्रवक्ता और सहायक अध्यापक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ। चयनित अभ्यर्थियों में 319 प्रधानाचार्य, 258 प्रधानाध्यापक, 618 प्रवक्ता तथा 2372 सहायक अध्यापक शामिल हैं। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी भी मौजूद रहीं। इस आयोजन का प्रदेश भर में लाइव भी किया गया। इस मौके पर मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि आपने अपनी योग्यता, लगन से विभाग में अपनी जिम्मेदारी प्राप्त की है। जब हम पढ़ते हैं तो यह सोचते हैं कि उसका प्रतिफल मिलना चाहिए। पूर्व में योग्य लोग रह जाते थे। सूची के आधार पर चयन हो जाता था। आज सीएम योगी के नेतृत्व में ऐसा नहीं है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पहले गुरुकुलों में शास्त्र के साथ शस्त्र भी सिखाया जाता था। जीवन जीने की कला भी सिखाई जाती थी।
आपके सामने चुनौती समाज को दिशा दिखाने की भी है। समय विकट है।