नई दिल्ली (युग करवट)। इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर एवं मीडिया २४&७ की ओर से आयोजित कर्तव्य पथ कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के शहीदों को जहां नमन किया गया वहीं पुलिसकर्मियो का सम्मान भी किया गया जहां उनकी कुर्बानी को याद किया वहीं जिस तरह वो सेवा करते हैं उसका भी उल्लेख किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर के कल्चरल एंड मीडिया कन्वीनर शाहवर एम. ख़ान ने कहा कि ये प्रोग्राम हमने बहुत जल्दी में रखा है। इसके बावजूद भी सभी लोगों की उपस्थिति कार्यक्रम के सफल होने का अहसास कराती है। शाहवर एम खान ने कहा कि महाराष्टï्र में महाराष्टï्र पुलिस को लेकर हर साल एक बड़ा आयोजन उमंग के नाम से होता है। उनका प्रयास रहेगा कि इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर की ओर से उमंग की तरह एक बड़ा आयोजन करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस वास्तव में पूरे देश में एक मिसाल है। अभी हाल ही में जिस तरह ब्रिक्स सम्मेलन हुआ और दिल्ली पुलिस मुस्तैद रही या कोई भी आयोजन होते हैं हमारी दिल्ली पुलिस हमेशा जिम्मेदारी निभाती है। हमारा भी दायित्व बनता है कि हम भी उनके हौंसलों को सलाम करें।