नई दिल्ली (युग करवट)। भारत और बांग्लादेश के बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर तनाव बना हुआ है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार ने अब साफ कहा है कि भारत के साथ रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए शेख हसीना और अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर समेत अन्य आरोपियों का प्रत्यर्पण अहम शर्तों में शामिल है। बांग्लादेश सरकार के सूचना एवं प्रसारण मामलों के सलाहकार जाहेद उर रहमान ने यह बात कही है। 15 सितंबर को ढाका में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जाहेद उर रहमान ने कहा कि भारत में रह रहे शेख हसीना और ओबैदुल कादर जैसे भगोड़े एवं दोषी व्यक्तियों को वापस सौंपना दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने की महत्वपूर्ण शर्त है।
उन्होंने बताया कि यह मुद्दा बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी के साथ हुई मुलाकात के दौरान भी प्रमुखता से उठाया गया था।