गाजियाबाद (युग करवट)। स्कूल वैन के चालक की लापरवाही की वजह से चार स्कूली बच्चें की जान बाल बाल बच गई। फुल स्पीड से भाग रही वैन सैन चौक के पास अनियंत्रित होकर कई पलटे खाते हुए सर्विस रोड पर जा गिरी। जिस समय वन पलटी तो उस समय उसमें डीएवी में पढऩे वाले चार बच्चे बैठे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुदरत का करिश्मा देखिये की वैन के पलटने और कई फुट नीचे गिरने के बावजूद किसी भी बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सुबह लगभग साढ़े सात बजे के आस-पास हुए हादसे की सूचना मिलने के बाद विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने में जुट गई। पुलिस के मुताबिक हादसे की सूचना छात्रों के परिजनों को देकर चारों बच्चों को उनके स्कूल तक पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में जो बात सामने आई है उससे पता चला है कि जो वैन हादसा ग्रस्त हुई वह डीएवी स्कूल की नहीं थी बल्कि उसे उन बच्चों के परिजनों ने निजी तौर पर हायर किया था, जो हादसे के समय वैन में सवार थे। बता दें कि इससे पहले भी स्कूल वाहन चालकों की लापरवाही की वजह सेकई जानलेवा हादसा हो चुके हैं।