जगदगुरू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
गाजियाबाद (युग करवट)। श्री कल्कि पीठाधिश्वर, जगदगुरू आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब हम भारतीय इतिहास के पन्नों को पलटते हैं, तो एक नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा हुआ नजर आता है। वह नाम है नरेन्द्र दामोदार दास मोदी। एक ऐसा शख्स, जिसने अपने जीवन को अपना नहीं समझा। एक ऐसा शख्स जिसने अपने परिवार को अपना संसार नहीं समझा बल्कि सारे संसार को ही अपना परिवार समझ लिया। एक ऐसा शख्स जिसने जन्म देने वाली मां की सेवा से अधिक मां भारती की सेवा करने का संकल्प लिया। 140 करोड़ लोगों के लिए अपना जीवन खपा दिया। आज उसी नतीजा है किहर मां चाहती है कि उसके नरेन्द्र मोदी जैसा बेटा हो, हर बहन चाहती है उसका भाई नरेन्द्र मोदी जैसा हो। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केे जन्मदिन पर में उन्हें और पूरे देश को बधाई देता हूं। परमपिता, परमेश्वर से यह प्रार्थना करता हूं कि उन्हें स्वस्थ रखे, यशस्वी रखे, स्वस्थ भव:, यशस्वी भव:, अनंत भव: शक्तिशाली भव:, चिरायु भव:। भारत के जननायक, जनसेवक प्रधानमंत्री को,देश के 140 करोड़ लोगों को जन्मदिवस की बहुत शुभकामनाएं।