राजस्थान नगर निगम चुनाव में भाजपा-कांगे्रस में कांटे की टक्कर
जयपुर (युग करवट)। राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की भारी जीत हुई है। शहरी स्थानीय निकाय की जिन 309 सीटों के नतीजे घोषित किए गए हैं उनमें से भाजपा ने 163 सीटें, कांग्रेस ने 103 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 43 सीटें जीती हैं। इस चुनाव में 38,889 उम्मीदवार मैदान में थे। 10 नगर निगमों, 47 नगर परिषदों और 252 नगर पालिकाओं में गवर्निंग बोर्ड बनाने का रास्ता साफ हो गया है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई।भाजपा राज्य के 10 नगर निगमों में से आठ में आगे चल रही है। 47 नगर परिषदों में से 27 के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिनमें से भाजपा ने 15 पर जीत हासिल की है। भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार कई नगर बोर्ड क्षेत्रों में भी आगे हैं। सत्ताधारी पार्टी 200 से ज्दाया शहरी निकायों में आगे चल रही थी। भाजपा का यह शानदार प्रदर्शन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जबरदस्त प्रचार अभियान का नतीजा है, जिन्होंने चुनाव से पहले 10 शहरों में रोड शो किए थे। इन नतीजों को राज्य में भाजपा सरकार के लिए एक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। नगर परिषद भाजपा 15 नगर परिषद में, कांग्रेस 15 में और अन्य 5 में आगे हैं, जबकि 2 में किसी को बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़, झालावाड़ नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है और 45 में से 29 वार्डों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी ने 13 वार्ड जीते, जबकि दो निर्दलीय और एक आप उम्मीदवार भी विजयी रहे।