गाजियाबाद (युग करवट)। युवा शक्ति दल के राष्टï्रीय अध्यक्ष रवि गौतम के साथ पुलिस उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए राष्टï्रीय महासचिव अरविंद गौतम के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने डीएम के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में कहा मेरठ में ललिता हत्याकांड के विरोध में अधिवक्ता रवि गौतम द्वारा धरना दिया जा रहा था।
लेकिन इस दौरान मेरठ के तात्कालीन एसएसपी अभिषेक पांडेय द्वारा रवि गौतम का न सिर्फ उत्पीडऩ किया गया व मारपीट व जातिसूचक, अपमानजनक भाषा का भी प्रयोग किया गया। उनके समर्थकों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया और मांग की तीन दिन के अन्दर सभी मांगों को पूरा किया जाए। ज्ञापन देने वालों में जाकिर हुसैन,हरिराज सिंह, डीसी गौतम, अमित पंथ, जुबैर सलमानी, गौतम त्यागी,मौहम्मद इस्लाम, प्रदीप कुमार, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।