प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने के बाद जब मनोज जाटव बसपा कार्यालय तो वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बसपा जिलाध्यक्ष मनोज जाटव ने कहा कि जहां २०२७ में बहुजन समाज पार्टी बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से जीतेगी। श्री जाटव ने कहा कि बसपा मुखिया मायावती की जनहित वाली नीतियों की वजह से जनता जनार्दन ने इस बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प ले लिया है। श्री जाटव ने कहा कि वो अपने सीनियर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनपद की सभी पांचों विधानसभाओं में जिला कमेटी से लेकर बूथ कमेटियों को पूरी तरह से सदृढ़ एवं गतीशील करने के लिये युद्घ स्तर पर कार्य करेंगे। समारोह में मंडल प्रभारी रवि जाटव, रामरूप बौद्घ, महासचिव लेखराज सिंह बौद्घ, जिला उपाध्यक्ष असलम मंसूरी, जिला खंजाची प्रदीप शर्मा, जिला सचिव एडवोकेट राजबहादुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेशराज, धर्मवीर कैन, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष अजीत जाटव, विधनसभा महासचिव करण सिंह प्रधान, देवेंद्र सिंह प्रधान, सोनू प्रधान, विरेंद्र सिंह जाटव, ओमवीर गौतम, नवीन गौतम व मनोज भगत आदि मौजूद थे।