गाजियाबाद (युग करवट)। फल एवं सब्जी विक्रेता आढ़ती समिति ने साहिबाबाद स्थित सब्जी मंडी में सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
समिति के अध्यक्ष चौधरी मानसिंह ने बताया कि सबसे बड़ी सब्जी व फल मंडी होने के बाद भी वहां सुविधाओं को घोर अभाव है। जिसकी वजह से दुकानदारों व खरीददारों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों ने सब्जी मंडी में पेयजल, शौचालय आदि की मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।