गाजियाबाद (युग करवट)। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र अंतर्गत सीबीआई एकेदमी के पास ३५ वर्षीय अज्ञात युवक की लाश मिली है। इस घटना की सूचना मिलते ही एसओ मधुबन बापूधाम राम किशन सिंह फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त करने और मौत की गुत्थी सुलझाने की कवायद में लग गये। पुलिस के मुताबिक जिस युवक की लाश मिली है उसकी वेशभूषा व गले में पड़ी मालाओं को देखकर यह लग रहा था कि मृतक कोई पुजारी भी हो सकता है। उसके पास से नशे की सामग्री भी बरामद हुइ है। युवक की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिये हर एंगिल पर जांच कर रही है।