गाजियाबाद (युग करवट)। बाढ़ से प्रभावित नेपाल के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत का सामान, दवाइयां और खाने के पैकेट लेकर हिंडन से दूसरी उड़ान भरी गई है। सी-17 ग्लोबमास्टर एयरक्राफ्ट के कमांडर कैप्टन एल. नायक ने कहा कि आज हम लगभग 30 से 40 टन राहत सामग्री, मेडिकल सप्लाई और एनडीआरएफ का सामान ले गए हैं। उड़ान का समय लगभग 1 घंटा 15 मिनट है।