गाजियाबाद (युग करवट)। ब्रहमाकुमारी आश्रम कविनगर सेवा केन्द्र की बीके राजेश दीदी व छाया दीदी ने रक्षाबंधन के पर्व पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ और युग करवट अखबार के प्रधान संपादक सलामत मियां, भाजपा के युवा नेता अभिजीत मुखर्जी को राखी बांधी और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने राखी पर्व का आध्यात्मिक महत्व भी बताया। इसके अलावा उन्होंने एसडीएम सदर अजीत सिंह, तहसीलदार सदर को भी राखी बांधी और आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर भाजपा के नेता विनीत शर्मा मौजूद रहे।