१३ साल की बच्ची के साथ युवक व २ बाल अपचारियों ने किया गैंग रेप
गाजियाबाद (युग करवट)। वेव सर्किल में लूट, स्नेचिंग, रेप, महिला अपराध व चोरी जैसी संगीन वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। या यूं कहें कि यह सर्किल संगीन अपराध कारित करने वाले अपराधियों की ऐशगाह बन गया है तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। इस सर्किल में आये दिन घटित होने वाली महिला अपराध संबंधी वारदातों की श्रंखला में एक कड़ी और उस समय जुड़ गई कि जब वेव सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली १३ साल की नाबालिग लडक़ी के साथ एक युवक व दो बाल अपचारियों नेगैंग रेप किया। इस वारदात की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोशपूर्ण दहशत व्याप्त हो गई। इस वारदात के संदर्भ में पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार लडक़ी क मेडिकल कराकर उसके बयान मजिस्ट्रेट के सामने कराये जायेंगे। मेडिकल रिपोर्ट व बयानों के आधार पर कार्रवाई की जायेगी। सूत्रोंं के अनुसार पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया था। लेकिन पुलिस इसकी पुष्टिï नहींकर रही है। बता दें कि वेव सिटी में जहां कुछ दिनों के अंदर ही उद्यमी के पुत्र से २४.८५ लाख की डकैती व बच्ची के साथ गैग रेप के सहित कई संगीन वारदातें घटित हो चुकी है वहीं क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में भी महिला अपराध संबंधी कई वारदातों ने वेव सिटी सर्किल पुलिस की कुंभकरणीं नींद को पूरी तरह से उजागर कर दिया है।