गाजियाबाद (युग करवट)। सैक्टर ६२ कट के पास की जा रही चेकिंग के दौरान हुई एसएचओ इंदिरापुरम अजय चौधरी की टीम ने दिल्ली एनसीआर मे लूट, स्नेचिंग व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के शातिर बदमाश के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। एसीपी इंदिरापुरम सूयबली मौर्य की अगुवाई में हुई इस मुठभेड के दौरान घायल बदमाश के पास से सोने की चेन का टुकड़ा, तमंचा, कारतूस और अपाचे बाईक बरामद हुई। यह जानकारी देते हुए एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस जिस बदमाश के पैर में गोली मारकर पकड़ा है उसका नाम मनोज उर्फ असलम उर्फ आड़े निवासी जूर बाग त्रिनगर शिव राम पार्क नांगलोई दिल्ली है। श्री मौर्य ने बताया कि यह बदमाश दिल्ली, यूपी व एनसीआर में ताबड़तोड़ तरीके संगीन वारदातों को अंजाम दे रहा था।