सीएम से मिली मेयर सुनीता दयाल
गाजियाबाद (युग करवट)। महापौर श्रीमती सुनीता दयाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान महापौर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जिस तरह विकास की गंगा बह रही है ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज गाजियाबाद समेत पूरे प्रदेश में विकास की तस्वीर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बदौलत ही है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने गाजियाबाद में भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की भी उन्होंने चर्चा की। महापौर ने बताया कि भूमाफियाओं के खिलाफ जल्द कार्रवाई करेंगी और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।