नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। आज गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की 173वीं बोर्ड बैठक होने जा रही है। इस बोर्ड बैठक में शहर के सुनियोजित विकास और जनहित के प्रस्ताव रखे जाएंगे। जिसमें कई योजनाओं के वित्त पोषण की मंजूरी के साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त किए जाने का प्रस्ताव महत्वपूर्ण है।
इस बोर्ड बैठक में जीटी रोड पर घंटाघर रामलीला मैदान के सामने से चौधरी मोड होते हुए भाटिया मोर्ड आधार सेवा केन्द्र तक चार लेन एलिवेटेड रोड में जीटी रोड ट्रांसपोर्ट कॉरीडोर के निर्माण को लेकर वित्त पोषण का प्रस्ताव रखा जाएगा। यह एलिवेटेड दो किलोमीट लम्बा होगा। इसके अलावा हरनंदीपुरम, अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेट स्टेडियम व एयरोसिटी आदि को बाढ़ से बचाव के लिए हिण्डन नदी के दाहिने तट पर बंधा निर्माण के लिए वित्त पोषण का प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। वहीं जीडीए की महत्वाकांक्षी नई आवासीय योजना हरनंदीपुरम में प्रस्तावित 501 हेक्टयेर में से पहले चरण की योजना का मानचित्र, डीपीआर और लाचिंग को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही गांव भोवापुर व शाहपुर निज मोरटा की अधिग्रहित की गई 24.1213 हेक्टयर जमीन का भू उपयोग कृषि से आवसीय में परिवर्तन किए जाने का अनुमोदन प्रस्ताव भी रखा जाएगा। बोर्ड बैठक में गाजियाबाद महायोजना 2021 के तहत गांव शाहपुर बम्हैैटा में पुलिस सिटी सहकारी आवासी समिति के लिए 16.933 हेक्टयर जमीन का भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क जमा कराए जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
इन प्रस्तावों पर भी होगी चर्चा
इंदिरापुरम योजना के होटल भूखण्ड को भू उपयोग में होटल व्यवसायिक से आवासीय में परिवर्तन किए जाने। शक्तिखंड-2 में व्यवसायिक भूखण्ड का भू उपयोग आवासीय में परिवर्तन व मानचित्र में संशोधन का प्रस्ताव। धौलाना तहसील के गांव हसनपुर लोढा़ में 13,1568 हेक्टेयर जमीन को कृषि भू उपयोग से औद्योगिक जमीन में परिवर्तन कराए जाने में। सुशांत एक्वापॉलिस टाउनशिप में में विकसित गु्रप हाउसिंग भूखण्ड के सम्बंध में निस्तारित प्रत्यावेदन का अनुमोदन किए जाने। सामग कन्टट्रक्शन द्वारा इन्टीग्रेटेड टाउनशिप सागा क्रसेन्ट पार्क के लिए परियोजनावधि विस्तार की स्वीकृति। यूटिलिटी एस्टेट की इन्टीग्रेटेड टाउनशिप में पार्क टाउन विस्तार की स्वीकृति। राजनगर योजना में प्राइमरी स्कूल भूखण्ड को आवासीय भूखण्ड में संशोधन कराने का प्रस्ताव। यूएच रियलकॉन द्वारा शाहपुर बम्हैटा में बसाई जा रही टाउनशिप के लिए ली गई जमीन का भूउपयोग कृषि से आवासीय में परिवर्तन करने के सम्बंध में। साथ ही टाउनशपि विकास के लिए डीपीआर का प्रस्ताव भी होगा।