गाजियाबाद (युग करवट)। मसूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बडक़ा आरिफपुर में रहने वाले प्रदीप नामक व्यक्ति की हत्या करने की नियत से खनïन माफियाओं ने ट्रैक्टरों से रांैद दिया। इस घटना में प्रदीप गंभीर रूप से घायल होकर मौत के मुंहाने पर पहुंच गया। इस वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये तहरीर देते हुए घायल की पत्नी पूनम ने बताया कि जब उसका पति दुकान से घर आ रहा था तो उसे जान से मारने की नियत से पांच ट्रैक्टरों को उसके ऊपर से उतार दिया। उसकेबाद आरोपित टैक्टरों के साथ भाग गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपितों की तलाश करनी शुरू कर दी है।