नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के 350 भूखण्डों के लिए दूसरे दिन भी लॉटरी प्रक्रिया जारी रही। दूसरे चार श्रेणी के 241 भूखण्डों के लिए ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई।
पहले दिन की लॉटरी में 109 लोगों को आवास आंवटित किए गए थे। दूसरे दिन श्रेणी ई में 112.50 स्कवायर फिट, श्रेणी एफ में 90 स्कवायर फिट, श्रेणी जी में 60 स्क्वायर फिट और श्रेणी एच में 40 स्कवायर फिट के भूखण्डों की नीलामी की जा रही है।
दूसरे दिन 26 हजार 128 आवेदकों को शार्टलिस्ट किया गया था, जिनकी लॉटरी निकाली जा रही है। हालांकि भवनों की संख्या 241 है लेकिन आवेदकों में आंवटन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में आवेदक हिन्दी भवन पहुंचे। हॉल में जगह कम होने पर बाहरी परिसर में भी बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी ताकि आवेदकों को ड्रा देखने में कोई समस्या न हो। पहले दिन तकनीकी खामियों के चलते ड्रा होने के बाद भी आंवटियों के नाम स्क्रीन पर प्रदर्शित नहीं हो पा रहे थे, लेकिन टेक्किनल टीम ने इन खामियों को दुरूस्त करते किया इसके चलते दूसरे दिन प्रक्रिया बिना किसी बाधा के चलती रही। इस मौके पर जीडीए के अपर सचिव प्रदीप सिंह, ओएसडी कनिष्का कौशिक, एई रूदेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।