नई दिल्ली (युग करवट)। बिहार में पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ा एक्शन लिया है। बीपीएसई की अप्रैल 2026 में हुई एईडीओ परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में बायोमीट्रिक ऑपरेटर इा केस के मास्टमाइंड अतुल राज पांडेय को पटना से गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि अतुल राज एईडीओ परीक्षा में सक्रिय सॉल्वर गैंग से जुड़ा था। वह कंकड़बाग स्थित रघुनाथ उच्च बालिका विद्यालय परीक्षा केंद्र पर बायोमीट्रिक ऑपरेटर के तौर पर तैनात था। इसी दौरान परीक्षा में गड़बड़ी की साजिश रची गई। मामले की जांच के दौरान अतुल की सहकर्मी दीपिका कुमारी के मोबाइल से परीक्षा से जुड़े कई अहम डिजिटल सबूत मिले थे। अतुल का मोबाइल भी परीक्षा केंद्र से जब्त किया गया था। इन सबूतों की जांच के बाद उसकी भूमिका सामने आई। पूछताछ में अतुल ने सॉल्वर गैंग से जुड़े कई अहम लोगों के नाम भी बताए हैं।