नोएडा (युग करवट)। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 22 अगस्त को शहर में आ सकते है। वह सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित निजी कार्यक्रम में डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन करेंगे। वह 11 बजे कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और करीब एक घंटे रहेंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। कार्यक्रम से जुड़े अन्य प्रोटोकॉल गुरुवार को जारी किए जाएंगे।