नितिन नबीन की टीम
सात महीने के लंबे इंतजार के बाद भाजपा के राष्टï्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी टीम की घोषणा कर दी। २० जनवरी को नितिन नबीन राष्टï्रीय अध्यक्ष बने थे। हालांकि टीम में कई ऐसे नाम है जो लंबे समय से हाशिए पर थे लेकिन उन्हें टीम में जगह दी गई है। बीएल संतोष को संगठन महामंत्री बनाया गया है वो पहले भी इसी पद थे। सुनील बंसल भी जगह पाने में सफल रहे। यूपी से भी दो बड़े मुस्लिम चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। पिछली टीम में राष्टï्रीय टीम में रहे एक वैश्य नेता को इस बार जिम्मेदारी नहीं दी गई। ये नेता यूपी के मुख्यमंत्री के खास थे। हालांकि अभी इन नेता ने अखिलेश यादव की तारीफ कर दी थी हो सकता है यही कारण रहा हो। गुर्जर समाज के नेता सुरेंद्र नागर भी राष्टï्रीय टीम से बाहर कर दिये गये। वहीं लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी टीम में नहीं है। टीम में तीन नाम बड़े चौंकाने वाले हैं पीयूष गोयल, राम माधव और स्मृति ईरानी। स्मृति ईरानी भी हाशिए पर चल रही थी, राम माधव भी लंबे समय से हाशिए पर थे। वो आरएसएस से भाजपा में आये थे और फिर वापस चले गये थे और फिर अब उन्हें संघ से वापस लाया गया था। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पीयूष गोयल ट्रंप की टैरिफ को लेकर काफी सक्रिय रहे हालांकि उसमें उनको कामयाबी नहीं मिली। लेकिन भारत को भी उन्होंने झुकने नहीं दिया। अब लगता है कि उन्हें कोषाध्यक्ष बनाया गया है तो वो केंद्रीय मंत्री पद से हटेंगे। हालांकि पीयूष गोयल के पिता वेदप्रकाश गोयल लंबे समय से भाजपा के कोषाध्यक्ष रहे हैं। गुमनाम रहे लोगों को टीम में जगह मिली है। आम आदमी पार्टी से भाजपा में आने वाले राघव चढ्डा को संगठन में कोई जिम्मेदारी नहीं मिली है। ऐसा लगता है कि मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में उन्हें जगह मिल सकती है। दरअसल पूरी टीम में पुराने चेहरों को जगह दी गई है वहीं नये लोगों को मौका दिया गया है। 65 लोगों की टीम में 12 महिलाएं हैं। वसुंधरा राजे सिंधिया फिर उपाध्यक्ष बनाई गई हैं। टीम में जंतर-मंतर के प्रदर्शन का भी असर है। जेन जी को मौका दिया गया है। आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय भी अब बाहर हो गये हैं और आईटी सेल की जिम्मेदारी भी अब नये हाथों में है। बहरहाल, नितिन नबीन की नई टीम में जिस तरह से गोटिया फिट की गई है अब देखना होगा कि यूपी में २०२७ के चुनाव में उन चेहरों का क्या लाभ मिलेगा और फिर २०२९ के लोकसभा चुनाव में ये टीम अपनी भूमिका कैसे निभाएंगी। जय हिंद