लखनऊ (युग करवट)। राष्टï्रीय लोकदल के राष्टï्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने राजा ऐश्वर्या राज को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री राज बस्ती के रहने वाले हैं और रजानीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इससे पहले वह पार्टी में राष्टï्रीय सचिव थे। श्री राज टीम आरएलडी के राष्टï्रीय सदस्य भी हैं। इस टीम के राष्टï्रीय संयोजक पीके सिंह हैं, तथा अमरीश त्यागी, ऐश्वर्या राज व अंकित सदस्य है। उल्लेखनीय है कि रालोद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने पद एवं पार्टी की प्रथामिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। चर्चा है कि राय जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। राजा एश्वर्या राज को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर टीम आरएलडी के राष्टï्रीय सदस्य अमरीश त्यागी, वरिष्ठ रालोद नेता इमरान इलाही, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अवनीश त्यागी, सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय महासचिव एवं दौराला गन्ना सोसायटी के डायरेक्टर आभाष त्यागी, युवा नेता शांतनु त्यागी, नितिन त्यागी डब्बू, विनय त्यागी बिट्टू मोरटा व अभिषेक त्यागी छपरौला आदि ने शुभकामनांए दीं हैं।