लखनऊ (युग करवट)। भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र एवं मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बताया कि प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम क्षेत्र, गीता शाक्य को ब्रज, शंकर लोधी के कानपुर, दिलीप पटेल को अवध, अभिजात मिश्रा को गोरखपुर व प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह को काशी का क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी को युवा मोर्चा, संजय राय को पिछड़ा मोर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष धमेन्द्र सिंह को अनुसूचित मोर्चा, कामेश्वर सिंह को महिला मोर्चा, प्रियंका रावत को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, देवेश कोरी को अल्पसंख्यक मोर्चा, शंकर गिरी को किसान मोर्चे का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही गाविंद नारायण शुक्ला का मुख्यालय प्रभारी, यतेन्द्र शर्मा को मीडिया प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर को विस्तारक योजना का संयोजक, अर्चना मिश्रा को मन की बात का संयोजक व राहुल वाल्मीकि को मन की बात का सहसंयोजक बनाया गया है।