नोएड (युग करवट)। विभिन्न सडक़ हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई है। थाना बीटा- 2 क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह सचिन पुत्र बाबूराम, मनीष पुत्र छोटेलाल बाइक पर जा रहे थे। अवध ग्रीन कट के सामने एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अमित कुमार पुत्र जगबीर सिंह थाना दनकौर क्षेत्र में आज सुबह हुए सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मंजरपुर कोठी के पास एक कार ने एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार हरिकेश पुत्र मनवीर सिंह तथा उनकी पत्नी प्रियंका घायल हो गए। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई है। बादलपुर के छपरौला गांव के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक नरेश ट्रक से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।