नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में आज रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट द्वारा गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार वितरण किया। जिसमें दलिया, भूना चना, ओट्स, मूंगफली गिरी, प्रोटीन पाउडर आदि पोषण सामग्री प्रदान की गई। करीब 94 महिलाओं को पोषण आहार की पोटली प्रदान की गई ताकि गर्भवस्था के दौरान वह पौष्टिïक आहार ले सकें। इस दौरान क्लब की ओर से गर्वनर अमित गुप्ता, स्वाति गुप्ता, अस्पताल के सीएमएस डॉ.संजय गुप्ता, राजीव त्यागी, कमल, विपिन अग्रवाल, गीता शर्मा, आरडी शर्मा, दयाराम, विकास आदि मौजूद रहे।