नई दिल्ली (युग करवट)। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जुलाई का महीना बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। देश के जीएसटी संग्रह ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में कुल ग्रॉस जीएसटी राजस्व 2,11,205 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल की समान अवधि (जुलाई 2025) के 1,83,065 करोड़ रुपये के मुकाबले 15.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह पिछले 14 महीनों में सबसे तेज बढ़ोतरी है और इस फाइनेंशियल ईयर में यह दूसरी बार है जब मासिक कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। जुलाई 2025 में घरेलू रेवेन्यू 10.1 प्रतिशत बढक़र 1.31 लाख करोड़ से 1.45 लाख करोड़ हो गया। इंपोर्ट से मिलने वाला रेवेन्यू 28.8 प्रतिशत बढक़र ?66,511 करोड़ हो गया, जिससे महीने का कुल ग्रॉसकलेक्शन 2.11 लाख करोड़ तक पहुंच गया। घरेलू और इंपोर्ट से जुड़े टैक्स कलेक्शन में बढ़ोतरी ने कुल रेवेन्यू ग्रोथ में मदद की।