गाजियाबाद (युग करवट)। वरिष्ठ फोटाग्राफर उस्मान सैफी का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। नवोदय टाइम्स में फोटोग्राफर उस्मान सैफी की घर में इनवर्टर से करंट लग गया। परिजन तत्काल उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर सुनकर पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में उनके साथी पत्रकार व फोटोग्राफर जिला अस्पताल पहुंचे। उस्मान सैफी अपने परिवार में पत्नी और दो बेटी और एक बेटा छोड़ गए हैं। उस्मान सैफी की तदफीन बाद नमाजे इशा पटेलनगर स्थित कब्रिस्तान में होगी। युग करवट परिवार उस्मान सैफी के आकस्मिक निधन पर अपनी शोक संवदेनाएं व्यक्त करता है साथ ही दुख की इस घड़ी में पीडि़त परिजनों के प्रति अपनी सात्ंवना व्यक्त करता है।