नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। एससी,एसटी एडवोकेटस वैलफेयर एसोसिएशन ने जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन में छात्रों पर पुलिस और आरएएफ की कार्रवाई को लेकर विरोध जताते हुए डीएम के माध्यम से राष्टï्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
अधिवक्ताओं ने कहा कि छात्र नीट परीक्षा में अनियमिता को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इस धरने में दिल्ली पुलिस व आरएएफ द्वारा उन पर लाठीचार्ज किया गया व अमानवीय व्यवहार किया गया। अधिवक्ताओं ने अपने ज्ञापन में मांग की है कि ड्डलाठीचार्ज प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की जाए, पुलिस व आरएफ के अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाए, घायल छात्रो को चिकित्सा सुविधा व क्षतिपूर्ति दी जाए, नीट परीक्षा अनियमिता की निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की, छात्रों की मांगों को लेकर केन्द्र सरकार द्वारा जल्द निर्णय लिया जाए,जांच में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री की लापरवाही प्रमाणित होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे।
ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष रवि करण गौतम, महासचिव मुकेश कुमार, सूरजभान सिंह,सचिव सूरजभान सिंह, जितेन्द्र यादव, ओमवीर, कुलदीप, योग सिंह, सुरेश कुमार, हरिराज, विकास शर्मा, सुभाष मुखी, प्रमोदनाथ, राजेश कुमार, लोकेश साध्य, लक्ष्मी रानी, सुनीता, महेश कुमार, हरिश, रानी,नेमपाल सिंह, राजकुमार, अमित कुमार, मुकेश सिद्घार्थ आदि मौजूद रहे।