सीएम योगी ने किया स्व.राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण
गाजियाबाद (युग करवट)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व कैबिनेट मंत्री, छह बार के विधायक रहे स्व.राजपाल त्यागी को पहली पुण्यतिथि पर श्रृद्घांजलि देते हुए कहा कि छह बार के विधायक निर्वाचित होना उनकी लोकप्रियता व जननेता होने का प्रमाण है। उन्होंने हमेशा जमीन से जुडक़र राजनीति की है। वह जनता के नेता रहे हैं, उनकी लोकप्रियता का नतीजा है कि आज यहां अपार जनसमूह उमड़ा है। सीएम योगी शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत राजपाल त्यागी की पहली पुण्यतिथि पर मुरादनगर के कुशलपाल त्यागी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में आयोजित श्रृद्घांजलि कार्यक्रम व मुरादनगर-मोदीनगर विधानसभा की विकास परियोजना के शिलान्यास समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री को याद करते हुए उनके सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान का स्मरण भी सीएम योगी ने करते हुए कहा कि माता-पिता का जीवन भर त्याग और साधना उनके बच्चों में नजर आता है। इसी का नतीजा है कि मुरादनगर से स्व.राजपाल त्यागी के सुपुत्र अजीत पाल त्यागी यहां से दो बार के विधायक चुने गए हैं। वह भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर उनकी जननेता हैं। सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले स्व. राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण किया। शेष समाचार व अन्य फोटो पृष्ठ तीन पर