लखननऊ (युग करवट)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी सरकार की पिछले नौ साल की उपलब्धियां गिनाईं और अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी। सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले जो लोग कांवड़ यात्रा, रामनवमी की शोभायात्रा और दुर्गा पूजा पंडालों को प्रतिबंधित करते थे, वे लोग आज आस्था की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, वे लोग आज आस्था की बात करते हैं। जिन लोगों ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर की सीढिय़ों पर नमाज पढ़वाकर वातावरण को विषाक्त करने का प्रयास किया, वे लोग आज आस्था की बात कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि वे देश के उच्चतम न्यायालय में शपथपत्र दायर कर रहे थे, कि राम और विष्णु हैं ही नहीं। उन्होंने कहा कि वे लोग उच्चतम न्यायालय में अपने अधिवक्ता खड़े करते थे, हर तरह से बाधा डालने की कोशिश करते थे कि राम मंदिर का निर्माण न हो, वह आज आस्था की बात कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों ने देश के खजाने को लूटा, देश के सामने पहचान का संकट खड़ा किया, आज उनके लिए अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी महत्वपूर्ण हो गई है। वे अपनी डकैती की चर्चा नहीं करते। उन्होंने कहा कि उस समय केंद्र की कांग्रेस की सरकार रही हो या यूपी की समाजवादी पार्टी की सरकार रही हो, कौन-कौन से घोटाले नहीं हुए थे। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या की घटना हम सबकी, हम जैसे रामभक्तों की आस्था को आहत करती है। ट्रस्ट के अनुरोध पर राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया।
उन्होंने कहा कि यह एक स्वतंत्र ट्रस्ट है। सरकार को इसमें हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। ट्रस्ट ने अनुरोध किया और सरकार ने एसआईटी गठित की। एसआईटी की रिपोर्ट आते ही ट्रस्ट ने कार्रवाई शुरू कर दी। सीएम योगी ने कहा कि छह लोग विजुअल में चोरी करते पकड़े गए, उनकी गिरफ्तारी हुई। दो लोग उसमें सहयोग कर रहे थे, उनकी गिरफ्तारी हुई। नैतिक आधार पर दो इस्तीफे और हुए। उन्होंने कहा कि इसके नाम पर अयोध्या को बदनाम करना, श्रीराम जन्मभूमि को बदनाम करना, हिंदू आस्था पर प्रहार करना ये कहां न्यायसंगत है। सीएम योगी ने कहा कि जब ये लोग सत्ता में थे, आस्था पर प्रहार करते थे। अराजकता फैलाते थे, गुंडागर्दी के चरम तक पहुंचते थे। हर तरह से आस्था को आहत करने वाले काम करते थे। उन्होंने कहा कि आज यूपी के ये सभी आस्था के केंद्र देश के लिए मॉडल बन रहे हैं। यूपी अपनी इस पहचान के लिए आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में आस्था को भी सम्मान मिला और अर्थव्यवस्था भी आगे बढ़ रही है। मानता हूं कि समाजवादी पार्टी के लिए पीड़ा हो सकती है। क्योंकि उन्होंने कहा था कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता और उसी अयोध्या में प्रति दिन लाखों श्रद्धालु आकर दर्शन कर रहे हैं।

किसी मजिस्द में कराते हनुमान चालिसा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों और पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधते हुए उनके सेक्युलर छवि को कठघरे में खड़े करने की कवायद की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या के हनुमानगढ़ी की सीढिय़ों पर नमाज पढ़ाने का काम किया था तो किसी मस्जिद में हनुमान चलीसा करा देते। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मुझे अच्छा लगता है जब कोई पर्व और त्यौहार किसी भी समुदाय का हो, हिन्दू हो, मुसलमान हो, सिख हो, क्रिश्चियन हो, किसी का भी होता है और उनका पर्व वो बहुत अच्छे ढंग से मनाते है। त्योहार के बाद उसके बाद वो आकर के मुझे धन्यवाद देते हैं।