गाजियाबाद (युग करवट)। विकास भवन सभागार में सीडीओ कुमार सौरभ की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि इसमें मौजूद रहे। किसानों ने इस दौरान अपनी विभिन्न समस्याएं रखी। जिसमें मुख्य रूप से किसानों ने सडक़ निर्माण का मुद्दा उठाया। तो वहीं वेव सिटी में बिल्डर की मनमानी को लेकर भी मामला रखा। किसानों ने कहा कि न्यायालय में वाद लम्बित होने के बाद भी बिल्डर किसानों से जबरदस्ती कर रहा है। किसानों ने गन्ना भुगतान में तेजी लाए जाने, जलभराव व कूड़ा निस्तारण को भी मामला उठाया। सीडीओ ने आश्वासत किया किसानों की समस्याओं को जल्द निस्तारण किया जाएगा। किसान दिवस में उपकृषि निदेशक आशीष कुमार सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी विजेन्द्र सिंह, अनुज चौधरी आदि किसान नेता मौजूद रहे।