गाजियाबाद (युग करवट)। इंदिरापुरम थाने के एसएचओ अजय चौधरी की टीम ने एनडीआरएफ के साथ मिलकर हिंडन नहर में कूदी युवती की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार इंदिरापुरम थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती ने पति से झगडक़र हिंडन नहर में छलांग लगा दी है। इस घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने में जुट गये। इसके बाद उन्होंने एनडीआरएफ के साथ मिलकर हिंडन नहर में विवाहिता पत्नी अवनीश निवासी प्रताप विहार को पानी से निकालकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। युवती के पति अवनीश ने बताया कि कहासुनी होने पर उसकी पत्नी हिंडन में कूद गई थी। पुलिस की मुस्तैदी से विवाहिता की जान बच गई। देखा गया है कि पुलिस काफी मुस्तैद अब रहती है।