गाजियाबाद (युग करवट)। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने एवं अनुशासनहीनता अपनाने जैसे कई आरोपों से घिरे पूर्व मंडल प्रभारी रवि जाटव निवासी मोरटा को बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायवती के आदेश के बाद बसपा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार जाटव ने निष्कासित कर दिया। यह जानकारी देते हुए बहुजन समाज पार्टी के सीनियर लीडर्स के द्वारा पूर्व मंडल प्रभारी रवि जाटव को अपनी आदत में सुधार लाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त ना रहने के बात कई बार चेतावनी दी गई थी। लेकिन उन्होंने ना तो पार्टी विरोधी गतिविधियों से संलिप्त रहना ही छोड़ा और ना ही अनुशासनहीनता ही छोड़ी। जिसके चलते पार्टी की सुप्रीमो के आदेश पर रवि जाटव का बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।