गाजियाबाद (चित्तौड़ा)। राष्टï्रीय लोकदल के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी के आवास पर राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद केसी त्यागी के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि के साथ हुआ। केसी त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत की आवाज़ को राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में स्थापित किया। उन्होंने अपने संघर्ष और सिद्धांतों के बल पर राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा को अनेक राज्यों तक पहुंचाया तथा मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में किसानों का सम्मान बढ़ाया। उन्होंने चौधरी साहब के जीवन के अनेक प्रेरणादायी प्रसंग साझा किए, जिन्हें सुनकर उपस्थित कार्यकर्ता भावुक और गौरवान्वित हो उठे।
राष्ट्रीय लोकदल विधायक दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि जिस संगठन की मजबूत नींव चौधरी चरण सिंह ने रखी, उसे स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह ने नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और आज चौधरी जयंत सिंह उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए किसानों, युवाओं और ग्रामीण समाज की आवाज़ को मजबूती से बुलंद कर रहे हैं।
कार्यक्रम के आयोजक एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी ने कहा कि जिसकी आवाज़ कहीं नहीं सुनी जाती, उसकी आवाज़ राष्ट्रीय लोकदल में सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों को उनकी जमीन का वास्तविक मालिक बनाया और स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह जी ने किसानों के हितों के विरुद्ध बनने वाले गन्ना नियंत्रण कानून को रुकवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में चौधरी तेजपाल सिंह, अजय वीर सिंह, अजय पाल सिंह, कुंवर अयूब अली, रणवीर सिंह दहिया, योगेंद्र पतला, टीम आरएलडी के पर्यवेक्षक अमरीश त्यागी, रामकुमार खोखर, नरेंद्र खजूरी, भूपेंद्र राठी, बिट्टू खंजरपुर, सुरेंद्र त्यागी, अभिषेक नैन, आजाद प्रमुख, आश मोहम्मद, दीपक तोमर, अरुण शर्मा, नीरज, बीर सिंह, सुरेंद्र नागर, अनिल त्यागी, तेजवीर ढबाना, प्रदीप मुखिया, विनोद गौतम, अंकुर त्यागी, रेखा संधू, सुमन चौधरी, अमित सहलोत, रविंद्र प्रधान, नानक चंद शर्मा, रवि कुमार, जितेंद्र कूकू, योगेश फफराना, हरिकांत शर्मा, अजीत सिंह, राज चौधरी, मुनेंद्र, मनीष कपूर, जुनैद चौधरी, नीरज चौधरी, रहीश कुरैशी, सुशील प्रधान, तौहीद आलम, रणजीत सिंह, अरुण प्रधान, लोकेंद्र कुमार व राज बहादुर, इमरान इलाही, अनुज तोमर, अनुराग, ब्रह्म सिंह, भूपेन्द्र प्रताप, राम कुमार चौधर सतीश राठी, इंद्रपाल सिंह, साकेत चौधरी, शाहिद, अनुज मलिक, तसव्वर प्रधान, वीरेंद्र प्रधान, राजबीर, ईदरीश प्रधान, विनोद, दिलावर सिंह, हरेंद्र फोजी, सुशील कुमार, प्रेम सिंह ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन अरुण चौधरी भुल्लन ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने की।